Advertisement

पंचायत के मतदान केंद्रों में 13 व् 14 जून को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण शिविर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा बीते 10 जून को जारी पत्रांक 314 के अनुसार 13 एवं 14 जून को जिले के सभी पंचायतो में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) विशेष कैंप का आयोजन किया गया है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2003 की मतदाता सूची के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए जिले के सभी नौ प्रखंडों में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी/बीडीओ द्वारा 12 जून को जारी पत्र के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत स्थित मतदान केंद्रों में 13 एवं 14 जून को दिन 12 बजे से अपराह्न 4 बजे तक शिविर लगेंगे।इन शिविरों में बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षकों को सख्त निर्देश दिया गया है।

ज्ञात हो कि पेटरवार प्रखंड के हद में 23 पंचायत, जरीडीह प्रखंड के हद में 17 पंचायतों के मतदान केंद्रों में उक्त शिविर लगेंगे। जिसमें मतदाताओं के पहचान की समीक्षा व् सत्यापन कार्य किया जायेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *