Advertisement

डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में रक्त दान शिविर का आयोजन

सीएसआर के सहयोग से आयोजित शिविर में 41 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के सीएसआर के सहयोग से डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में 12 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, वरीय महाप्रबंधक (एचआर) ए. कुजूर, प्रबंधक (सीएसआर) मनीष चौधरी, अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी सह उप महाप्रबंधक स्वास्थ्य डॉ एस के झा, डॉ संजय कुमार आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान अरजरीया ने कहा कि सीएसआर की ओर से बोकारो थर्मल अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर डीवीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, सीआईएसएफ जवानों सहित आम जन रक्तदान करने में सराहनीय भूमिका निभा रहे है।

चिकित्सा पदाधिकारी सह उप महाप्रबंधक स्वास्थ्य डॉ एस के झा एवं डॉ संजय कुमार ने कहा कि रक्त दान के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी किया जा रहा है। कहा गया कि रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। रक्तदान करने से हार्ट अटैक आदि कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।

ज्ञात हो कि शिविर में झारखंड की राजधानी रांची के मेदांता अस्पताल से आए टीम रक्त को संग्रह कर अपने साथ गये। यहां शिविर में 41 रक्तदाताओं ने रक्त दान किया। इस अवसर पर मेदांता अस्पताल के प्रबंधक अंजलि श्रुति, कॉउन्सलर पिंकी कुमारी सहित डॉ एस शाहा, सीएसआर की ओर से भैरव महतो, जीवधन मांझी, धनेश्वर प्रजापति व स्वास्थ्य कर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *