Advertisement

बोकारो थर्मल प्लांट में ईटीएफ एवं पीडीपी संयंत्र का उद्घाटन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट के अन्दर बने अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र ईटीएफ एवं प्रथमियों उपचार संयंत्र पीडीपी का उद्घाटन 12 जून को प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने फीता काट कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया।

संयंत्र उद्घाटन के अवसर पर प्लांट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक (एचआर) ए. कुजूर, प्रबंधक (एचआर) पार्थों सारथी मुखर्जी, प्रबंधक (एचआर) सुनील कुमार, परियोजना प्रधान कार्यालय अधीक्षक सूरज तिवारी सहित कई अधिकारी व् कामगार उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *