Advertisement

सार्वजनिक हरि मंदिर खैराचातर में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर सार्वजनिक हरि मंदिर मेन रोड में 11 जून से 16 प्रहर (48 घंटे) के अखंड हरि कीर्तन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

​यज्ञ समिति के पदाधिकारी महेंद्र कुमार जायसवाल और अमरेश जायसवाल ने बताया कि आयोजन के पहले दिन प्रातः काल में शिव मंदिर से लेकर हरि मंदिर तक एक भव्य धर्म यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तजन शामिल हुए। तत्पश्चात, विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हरि कीर्तन का प्रारंभ किया गया। कहा कि यह अखंड कीर्तन आगामी 13 जून को प्रातः छह बजे तक अनवरत चलेगा।

​ ​इस पुनीत यज्ञ समागम में अपनी कला और भक्ति का प्रदर्शन करने के लिए दूर-दूर से प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियाँ पहुँची हैं। समिति के अनुसार ​पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिला (झालदा थाना क्षेत्र) से जालावगिरि, मटियारा, होरोटांग और काशीडीह की मंडलियाँ शामिल हैं। वहीं ​स्थानीय स्तर पर कसमार के मुरहुलसुदी की कीर्तन मंडली भी अपनी प्रस्तुति दे रही है। बताया गया कि 12 जून की रात्रि को बांकुड़ा की सुप्रसिद्ध पाला गीत टीम द्वारा विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

​इस धार्मिक उत्सव को सफल बनाने में पूजा समिति के संजय जायसवाल, दीपक जायसवाल, अनिष जायसवाल, अनिरुद्ध जायसवाल, गौतम सागर, कुमार गौरव, विजय जायसवाल, राखी जायसवाल, जानकी देवी, गायत्री देवी, प्रतिमा जायसवाल, स्वर्णलता जायसवाल, नीरा जायसवाल, नीलम जायसवाल, नीरू देवी, राजेश रंजन जायसवाल, श्याम प्रकाश जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, निशांत जायसवाल, प्रकाश रंजन जायसवाल सहित कई अन्य ग्रामीण रहिवासी व श्रद्धालु सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *