Advertisement

जिला समन्वय समिति की बैठक में योजनाओं व् समयबद्ध कार्यान्वयन की समीक्षा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में 11 जून को जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने की। इस दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सत्यापन कार्य, साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान, वीबीजी-राम-जी योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की योजनाओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तथा जनगणना-2027 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम लाभुक तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर लंबित कार्यों को पूरा करें।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *