Advertisement

पोस्टमार्टम उपरांत शव घर पहुंचते ही परिवार सहित मुहल्ले में पसरा मातम

संदर्भ: पिलपिलो के समीप ट्रैक्टर दुर्घटना में मजदूर की मौत का मामला

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली दक्षिणी पंचायत के आदिवासी मोहल्ला रामसिंहबेरा में 11 जून को देर शाम 22 वर्षीय युवक विनय मुर्मू का शव अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट से पोस्टमॉटम के उपरांत घर पहुंचने पर परिवार व् पूरे मुहल्ले में मातम छाया है। परिजनों की उपस्थिति में स्थानीय खाजो नदी तट पर उसकी अंत्येष्टि कर दी गई।

मालूम हो कि बीते 10 जून को अपराह्न जिला के हद में बेरमो प्रखंड बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के पिलपिलो मोड़ के निकट ट्रैक्टर दुर्घटना में विनय मुर्मू की मौत हुई थी। वह गांव में बिजली खंभा लगाने वाले एक संवेदक के अधीनस्थ श्रमिक बतौर कार्य करता था। शव को डीवीसी अस्पताल बोकारो थर्मल की मर्चरी रूम में रखा गया था। दूसरे दिन 11 जून को परिजनों के थाना पहुंचने पर कथित संवेदक से वार्ता कर मृतक परिवार को क्षतिपूर्ति दो लाख रुपए देने पर सहमति बनी।

जानकारी के अनुसार शाम को अग्रिम पच्चास हजार दिया गया था। विभागीय प्रावधान के तहत अन्य सुविधाएं परिवार को मिलेगी। मौके पर बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव सहित जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार मुर्मू, अंगवाली दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक प्रग्नेत, परिवार व मुहल्ले के बीरबल मुर्मू, जगदीश मुर्मू, जगजीवन मुर्मू, पूरनलाल, प्रवीण मुर्मू, बीरू हांसदा, महादेव, सुखदेव, भानु, नवीन हांसदा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *