Advertisement

भाजपा की बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (पेटरवार)। बोकारो जिला के हद में ज्योति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पेटरवार में भाजपा बोकारो जिला पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक 11 जून को आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने की।

जानकारी के अनुसार बैठक से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह द्वारा यहां वृक्षारोपण किया गया। जिला प्रभारी सिंह ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि जिले के सभी पदाधिकारी एवं मंडल प्रभारी नियमित रूप से अपने-अपने मंडलों में प्रवास करें और प्रत्येक माह शक्ति केंद्रों की बैठक सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजकों को बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रहना होगा। भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने कहा कि संगठन की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसंपर्क और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने पदाधिकारियों को मंडल में प्रवास कर कार्यकताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की अपील की।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री रामलाल सोरेन और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार ने किया। बैठक में जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, अर्चना सिंह, गिरिजा देवी, कोषाध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, मंत्री मनोज कुमार ठाकुर, ईश्वर महतो, विभीषण सिंह चौधरी, कार्यालय मंत्री जयनारायण मरांडी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *