प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय 11 जून की सुबह खुलते ही अफरा तफरी मच गया। जब एक जहरीला कोबरा सांप दिखने की खबर मिली। खबर मिलते ही सभी कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल गए।
बताया जाता है कि राजस्ट्री कार्यालय के कर्मचारी पंकज कुमार जब रजिस्टार के कक्ष में पहुंचे, तो पाया कि एक जहरीला कोबरा सांप फन फैलाए फुंफकार मार रहा था। परन्तु ऑफ़िस में टाइल्स होने के कारण जल्दबाजी में सांप इधर उधर नहीं हो पा रहा था। उसके बाद तुरंत ही सांप पकड़ने वाले स्नैक स्नेचर कथारा से राजू कुमार यादव को बुलाया गया। राजू जब तेनुघाट रजिस्ट्री आफिस पहुंचा तो उसने सांप को पकड़ कर एक जार में बंद कर जंगल की ओर ले गया।
इस बारे में पूछने पर स्नैक स्नेचर राजू ने बताया कि लगभग सात आठ वर्षों से वह सांप पकड़ने का काम कर रहा है और अब तक लगभग तीन चार हजार से अधिक सांप को पकड़ कर जंगलों में छोड़ा है। उसने बताया कि यह सांप बहुत ही जहरीला था। राजू ने उपस्थित जनों से यह अपील भी की कि सांप पकड़ने का कार्य बहुत ही खतरनाक है। पकड़ने का नियम नहीं जानते है तो कभी रिस्क नहीं लें, अन्यथा जान भी जा सकती है। इस अवसर पर तेनुघाट के अवर निबंधन पदाधिकारी रितु रंजन कुमार कार्यालय पहुंचने पर राजू को पुरस्कृत कर साधुवाद दिया तथा कहा कि अगर वह नहीं होते तो यहां किसी भी प्रकार का दुर्घटना हो सकता था।
![]()













Leave a Reply