प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के पिलपिलो मोड़ के समीप 10 जून को बिजली पोल लदा ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गई। जिसमें सवार एक 25 वर्षीय ठेका मजदूर बिनय मुर्मू की मौत हो गई। मृतक मजदुर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी देते हुए ट्रैक्टर चालक मनोज मुर्मू एवं मजदूर सुभाष मुर्मू ने बताया कि वे ठिकेदार शिव इलेक्ट्रिकल के अधीन काम करते हैं। सभी ट्रैक्टर से जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के कंजकीरो में बिजली विभाग से पोल गाड़ने का कार्य चल रहा है। फुसरो पावर सब-स्टेशन से बिजली पोल लेकर कंजकीरो की ओर जा रहे थे।
इसी बीच पिलपिलो बोकारो थर्मल के बीच मुख्य सड़क में पोल लदा ट्रेक्टर पलट गई, जिसमें ठेका मजदुर बिनय मुर्मू दब कर घायल हो गया। जिसे डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना ग्रस्त ट्रैक्टर में चालक सहित कुल चार मजदुर सवार थे। मौके पर पहुंची बोकारो थर्मल थाना की पुलिस शव एवं दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमाटन 11 जून को करवाई जाएगी।
![]()













Leave a Reply