Advertisement

दुष्कर्म का वीडियो बनाकर करते रहे ब्लैकमेल, आत्महत्या की कोशिश से खुला काला खेल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला 9 जून को सामने आया है। मामले को लेकर दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की माता की शिकायत पर सेक्टर 12 थाना में लिखित तहरीर दी गयी है।

जानकारी के अनुसार बोकारो के सिटी डीएसपी राजीव रंजन के निर्देश पर सेक्टर-12 थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह की अगुआई में छापेमारी अभियान चलाकर महज तीन घंटे में दो नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के बाद दोनों नाबालिगों को न्यायालय में दंडाधिकारी के सामने पेश किया गया।

घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित नाबालिग और उसकी सहेली मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या करने के इरादे से घर छोड़कर 9 जून को निकल गईं। परेशान घरवाले खोज कर दोनों नाबालिग को घर लाये, इसके बाद दोनों ने घटना की पूरी जानकारी घरवालों को दी। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के जयपाल नगर की रहने वाली दो नाबालिग किशोरी बीते 6 जून को घर से दुकान जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान दो नाबालिग किशोर उनके पास पहुंचे। उन्हें दुकान तक छोड़ने की बात कहकर एक ऑटो में बैठा लिया। दोनों किशोरियां झांसे में आकर ऑटो में बैठ गई। कुछ दूर जाने के बाद जब ऑटो उनके गंतव्य स्थान से आगे बढ़ने लगा, तो दोनों किशोरियों ने इसका विरोध किया।

आरोप है कि दोनों किशोरों ने मेडिकल दुकान जाने का बहाना बनाते हुए कहा कि लौटने के दौरान उन्हें घर के पास छोड़ दिया जाएगा। दोनों किशोरियां उनके झांसे में आ गईं, इसके बाद दोनों को एक सुनसान स्थान पर ले जाकर एक नाबालिग किशोरी के साथ एक नाबालिग किशोर ने दुष्कर्म किया। वहीं, मौके पर मौजूद दूसरे किशोर ने घटना का वीडियो बनाया। किशोरी घटना की जानकारी सामाजिक लोक लाज के कारण परिजनों को नहीं दी।

बताया जाता है कि उक्त वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों किशोरों ने दोनों किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू किया। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 9 जून को दोनों नाबालिग आत्महत्या करने के इरादे से घर से निकल गई। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन दोनों किशोरियों को लेकर थाना गए और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी देते हुए बोकारो के सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि दोनों आरोपी नाबालिग किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। न्यायालय में किशोरियों का बयान कलमबद्ध कराया जाएगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *