रंजन वर्मा/कसमार बोकारो। चंडीगढ़ में होने वाले कैडेट राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता जो जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 10 से 13 जून तक टेनिस हॉल सेक्टर 23 चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है, जिसमें बोकारो के 4 खिलाड़ी झारखंड टीम में शामिल होकर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जानकारी के अनुसार भाग लेनेवाले खिलाड़ियों में एमजीएम स्कूल बोकारो के राजवीर सिंह (55 किलोग्राम), जयश्री (40 किलोग्राम) एवं सुरभि कुमारी (44 किलोग्राम), गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर 5 की छात्रा अनुष्का सिंह (73 किलोग्राम) वेट कैटेगरी में अन्य राज्यों के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करेंगे। खिलाड़ियों के साथ टीम कोच के रूप में रांची के अभिषेक सिंह मौजूद रहेंगे।
झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष नंद गोपाल त्रिपाठी एवं सचिव परीक्षित तिवारी के साथ-साथ बोकारो जूडो संघ के अध्यक्ष विनय आनंद एवं सभी पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं भेंट की।
![]()













Leave a Reply