Advertisement

सदगुरू मूर्ति स्थापना सहयोग-दान पर माता, पिता की स्मृति में कराया नाम अंकित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव स्थित विहंगम योग संत समाज द्वारा सदगुरू सदाफलदेवजी महराज की मंदिर में विगत 22 मार्च 2022 को शुभ मुहूर्त में सदगुरू की आदमकद संगमरमर की मूर्ति स्थापना की गयी थी। मूर्ति स्थापना में एक स्थानीय गुरुभाई कमल साव एवं उनकी धर्मपत्नी तूलिया देवी द्वारा 61 हज़ार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई थी।

उक्त गुरुभाई व उनकी पत्नी ने अपने दिवंगत पिता प्रभु साव एवं माता उपासी देवी की पुण्य स्मृति में दोनों के नाम 9 जून को मंदिर प्रांगण में लगाए गये शिलापट में अंकित किया गया। मौके पर विहंगम योग संत समाज अंगवाली के अध्यक्ष नरेश मिश्रा, संयोजक पंचानन साव, परामर्शक अजीत जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *