Advertisement

भाजपा अंगवाली मंडल की मासिक बैठक में एक पौधा मां के नाम का संदेश

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चांपी स्थित सरस्वती शिशु/विद्यामंदिर में 8 जून को भाजपा अंगवाली मंडल की मासिक बैठक आयोजित की है। बैठक की अध्यक्षता नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर तथा संचालन अरुण महतो ने किया। जबकि बैठक में मुख्य अतिथि बतौर भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी अर्चना सिंह शामिल थी।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री (पीएम) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन, सेवा व जनकल्याण के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर नया अध्याय लिखने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने देश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है।

मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि पीएम ने गरीबों के कल्याण के लिए योजनाओं को विशेष प्राथमिकता दी है। इस अवसर पर एक पौधा अपनी मां के नाम अभियान के तहत कई पौधे लगाए गए, साथ हीं आमजनों को पौधरोपण का संदेश दिया गया। मौके पर शंकर यादव, भुनेश्वर महतो, मनोज यादव, सोहन करमाली, सोहन गंझू, रूपलाल महतो, सुनील ठाकुर, अयोध्या प्रजापति, बुधन गंझू, मालो महतो, मंजू देवी, सुनीता देवी आदि दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *