प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल सिक्स यूनिट लोहा पुल के समीप 8 जून को डीवीसी की 220 चलंत विद्युत तार के चपेट में आने से एक मवेशी (भैंस) की मौत हो गई। भैंस कोनार नदी लोहा पुल के समीप घास खा रहा था, इसी बीच डीवीसी का विद्युत तार टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया। जिससे भैंस की मौत हो गई।
मृतक भैंस का मालिक उदय यादव ने बताया कि डीवीसी बोकारो थर्मल की उक्त विद्युत तार बगल के गंजूडीह बस्ती विद्युतापूर्ति के लिए दी गई है। बताया कि 8 जून की सुबह लगभग नौ बजे तार टूट कर मवेशी के ऊपर गिर गया। गलीमत रहा कि घटना के वक्त उक्त मार्ग पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। मृत मवेशी का मालिक सिक्स यूनिट नदी टोला रहिवासी बताया जा रहा है और दूध बेच कर अपना व परिवार का जीविका चलाता है। भैंस की मौत होने से उनके बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाएगी, जिस कारण पूरा परिवार शोक में है।
![]()













Leave a Reply