Advertisement

श्रमिक समस्या को ले कथारा वाशरी पीओ के साथ राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रमिक समस्या समाधान को लेकर 8 जून को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा वाशरी पीओ के साथ इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में पीओ अमरेंद्र कुमार सहित आरसीएमएस नेता वरुण कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार कथारा वाशरी परियोजना कार्यालय में संपन्न बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल रीजनल कमेटी के सचिव वरुण कुमार सिंह ने वाशरी में कार्यरत मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की, जिसमें कहा गया कि दसवां वेतन समझौता का एरियर आज तक वाशरी के कामगारों को भुगतान नहीं किया गया है। बैठक में कहा गया कि मजदूरों के द्वारा काम किया गया, बावजूद इसके उन्हें संडे का पेमेंट नहीं किया गया है। इसके अलावा श्रमिकों को पदोन्नति समय से नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों को कार्यस्थल पर पीने के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। श्रमिक कॉलोनीयों में ड्रेन क्लीनिंग तथा रिपेयर मेंटेनेंस नहीं हो रहा है।

बैठक में परियोजना पदाधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द उपरोक्त समस्या का समाधान कर सकें। बैठक में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के अलावा अभियंता आनंद पासवान जबकि, यूनियन के ओर से वरुण कुमार सिंह के अलावा कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी, कथारा वाशरी शाखा अध्यक्ष रंजीत मंडल, सचिव मोहम्मद मोईन, कोषाध्यक्ष मोहम्मद तेजारत, अशोक कुमार ओझा, अनिल सिंह, मोहम्मद सिकंदर, मोहम्मद इम्तियाज़ व् अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *