Advertisement

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को ले एसडीओ कार्यालय में बैठक

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो अनुमंडल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर अनुमंडल कार्यालय में 8 जून को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में आगामी 20 जून से बेरमो में घर-घर सत्यापन की बात कही गयी।

जानकारी के अनुसार बेरमो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मनोज कुमार की अध्यक्षता में 8 जून को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)  को लेकर मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। कहा गया कि एसआईआर का कार्यक्रम आगामी 20 जून से 29 जुलाई तक भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के आदेशानुसार घर-घर सत्यापन किया जाना है।

कहा गया कि एसआईआर कार्यक्रम के तहत आगामी अक्टूबर को तैयारी, 20 से 29 जून तक प्रशिक्षण व् बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन करना है। वहीं आगामी 30 जून से 29 जुलाई तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण, 29 जुलाई तक ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन। आगामी 5 अगस्त को दावा-आपत्ति दाखिल करने का समय, जिसमें 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज किया जा सकता है, वही 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक दावो का निपटारा तथा 7 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा।

बैठक में बीएलओ-2 की नियुक्ति पर सभी दलों को जोर देकर आग्रह किया गया कि सभी दलों से बीएलए-2 की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाये। कहा है कि बीएलओ द्वारा घर-घर नोशनल नंबर देकर स्टीकर चिपकाने का कार्य किया जा रहा है।

बैठक में बताया गया कि बेरमो में 3.31 लाख मतदाताओं में 75.93 प्रतिशत की मैपिंग पूरी हो चुकी है। एसडीओ द्वारा बताया गया कि बीएलओ द्वारा की गई मैपिंग के अनुसार बेरमो विधानसभा में कुल 3,31,663 मतदाता हैं। इसमें से 2,51,817 यानी 75.93 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है। शेष 79,846 मतदाता अभी अनमैप्ड हैं, जबकि 48,220 मतदाताओं के विवरण में विसंगतियां पाई गई हैं। बैठक में सभी दलों से मैपिंग कार्य में बीएलओ को सहयोग करने की अपील की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *