Advertisement

एसडीपीओ ने थर्मल थाना का निरीक्षण कर दी अपराध नियंत्रण को लेकर निर्देश

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो में नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रविन्द्र कुमार सिंह ने 7 जून को बोकारो थर्मल थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों के साथ थाना परिसर में बैठक कर अपराध नियंत्रण को ले आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीपीओ ने आमजनों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिए एवं लंबित कांडों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कांडो के निष्पादन हेतु सभी अनुसंधानकर्ता को आवश्यक निर्देश दिए। यहां एसडीओपी सिंह ने बोकारो थर्मल थाना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आमजनों के सहयोग से अनुमंडल क्षेत्र में अपराध, अवैध कारोबार सहित नक्सल समस्याओ पर काफी हद तक अंकुश लग गया है। नक्सलवाद और अपराध पर पूर्णतः अंकुश लगे इसके लिए आम रहिवासियों से इसी तरह पुलिस का सहयोग करने की अपील एसडीपीओ की है।

इस अवसर पर बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकु कुमार यादव, कथारा ओपी प्रभारी, बोकारो थर्मल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) दीपक पासवान, एसआई कृष्ण उरांव, एसआई भागीरथ महतो, सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) भगवानजी कामत, एम एम मुंडू, सुनील कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *