Advertisement

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बोकारो दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार/बेरमो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड की राजधानी रांची से बोकारो जाने के क्रम में पेटरवार में थोड़ी देर के लिए रुके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। उन्हें पेटरवार के छत्रु राम महतो चौक के समीप भाजपा नेता सहित सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता ने बुके, माला एवं अंग वस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया।

केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पेटरवार चौक पर स्थित छत्रु राम महतो के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया। मौके पर बोकारो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, वरिष्ठ भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, जिला उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, शांति लाल जैन, सुधीर कुमार सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा आदि ने फूलो का गुलदस्ता व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।

प्रखंड अध्यक्ष मोहन कुमार व देवनारायण प्रजापति ने संयुक्त रूप से कहा कि नितिन नवीन के आगमन से युवाओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। साथ ही पश्चिम बंगाल और असम में भारी जीत से कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। जिसका परिणाम आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। कहा गया कि झारखंड में भगवा लहराएगा। मौके पर लक्ष्मण कुमार नायक, मनोज कुमार ठाकुर, पंकज कुमार सिन्हा, मुरलीधर नायक, राजेंद्र महतो, रितेश कुमार सिन्हा, अंगवाली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, सूरजमल नायक, मुकेश ओझा, भादरू महतो सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बोकारो दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह

बेरमो से प्रहरी संवाददाता के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने एक दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे। जहां उनका रांची से बोकारो आने के क्रम में भाजपा के नेताओं और कार्य कर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बोकारो पहुंचने पर नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनको फूल गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह। इस दौरान नितिन नवीन सभी कार्यकर्ताओं से गाड़ी से उतरकर बारी-बारी मिले। कार्यकर्ताओं में जोश हाई दिखा। मौके पर भाजपा नेता बिक्रम पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बोकारो आने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले वे यहां 15 दिनों के प्रवास में रह चुके हैं। ऐसे में उन्हें जातिगत समीकरण से लेकर मजबूती और कमजोरी की जानकारी है। भाजपाईयों ने दावा किया कि आने वाले समय में झारखंड के साथ बोकारो में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *