प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनु-बोकारो नहर मार्ग फिलवक्त पिछरी मुख्य पथ तक सड़क चौड़ीकरण के साथ मजबूतीकरण कार्य बरसात को देखते हुए संवेदक सह निर्माण कंपनी द्वारा कार्य में तेजी लाई गई है। पुरानी सड़क के उत्तरी दिशा में अन्य स्थल से मिट्टी लाकर बिछाने के साथ ही किनारे गार्डवाल दिए जाने का कार्य भी किया जा रहा है।
हालांकि, तेनु-बोकारो नहर मार्ग को पूरी करने में अभी काफी वक्त लगेगा। किनारे मिट्टी भराई कार्य चांपी, घरवाटांड़, अंबाटोला एरिया में किया जा रहा है। अंगवाली के ग्रामीणों को नहर चौक से बेहरागोड़ा पुल तक एमसीबी मेटल बिछाने व पानी देकर रोलर चलाने से वाहन चालकों को सुविधा हुई है।
बता दें कि, पूरे नहर मार्ग के बीच सात पुल पूर्व से हीं बनी है।
इसके बगल में उतनी ही पुल अलग से बनने हैं। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय कुमार पांडेय ने 7 जून को फोन पर पूछे जाने पर *जगत प्रहरी* को बताया कि प्रायः हर पुल-निर्माण स्थलों पर पायलिंग कार्य लगभग पूरी कर ली गई है। यह भी बताया कि क्षेत्र के रहिवासियों को मार्ग निर्माण के दौरान आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, ऐसी व्यवस्था की जा रही है।
![]()













Leave a Reply