अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। टोपोलैंड संघर्ष समिति के बैनर तले 7 जून की शाम सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के सबलपुर जोगी बाबा स्थित भारत गैस गोदाम प्रांगण में किसानों की एक महापंचायत आयोजित की गई।महापंचायत की अध्यक्षता संचालन समिति के सचिव बीरेंद्र शर्मा ने की।
महा पंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया गया कि प्रशासन द्वारा किसानों की रैयती भूमि को मनमाने तरीके से टोपोलैंड के नाम पर अधिग्रहित नहीं होने दिया जाएगा। कहा गया कि संघर्ष के अगले चरण में आगामी 15 जून से 5 दिनों तक सभी भू-धारी अपने-अपने घरों पर काला झंडा लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन के समक्ष प्रदर्शन एवं शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा।

महापंचायत में ब्रज किशोर शर्मा, राम विनोद सिंह, अधिवक्ता नवल सिंह, विनोद सिंह सम्राट, सुधीर कुमार सिंह टुटू, दिनेश राय, धर्मेंद्र राय, विकाश, पूर्व पार्षद चंद्रेश्वर, हरिहर, प्रेम कुमार, दीपक शर्मा, सरपंच भरत सिंह, पवन शर्मा, मुन्ना सहित बड़ी संख्या में किसानों ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि किसानों की पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समिति ने प्रशासन से मांग की कि टोपोलैंड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए और किसानों से वार्ता की जाए।
![]()













Leave a Reply