Advertisement

हीसीम में हरि कीर्तन का समापन, ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से आयोजन सफल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के हीसीम गांव में आयोजित तीन दिवसीय हरि कीर्तन का समापन 6 जून को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

तीन दिनों तक भजन-कीर्तन, संकीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के नाम का संकीर्तन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि हरि कीर्तन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। कहा कि ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर आयोजन की जिम्मेदारियां संभालीं, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

समापन के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। आयोजन में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हरि नाम संकीर्तन की गूंज और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ तीन दिवसीय यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में है। मौके पर आनंद महतो, जानकी राम महतो, झरी राम महतो, बानोधी महतो, जोहार लाल महतो, प्रमोद महतो, अरुण महतो, चंडी चरण महतो, बैद्यनाथ महतो, महेश महतो, ललन महतो, बीरेंद्र महतो, निताय महतो, सिदेश्वर महतो, वकील महतो, नितेश करमाली, गोलक महतो के साथ ग्रामीण महिला पुरुष रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *