Advertisement

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व् महायज्ञ प्रचार रथ का पूर्व महाप्रबंधक द्वारा रवानगी

महायज्ञ प्रचार रथ पूरे बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में करेगा भ्रमण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। लंबे अंतराल के बाद बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र में आयोजित होने जा रहे 108 शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ को सफल बनाने के लिए प्रचार अभियान का आगाज किया गया है। महायज्ञ समिति द्वारा जीएम बंगला असनापानी के प्रांगण से बीते 5 जून को प्रचार रथ को रवाना किया गया। क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक संजय कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया।

ज्ञात हो कि, प्रचार रथ के माध्यम से जिला के हद में पूरे बेरमो अनुमंडल के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महायज्ञ का संदेश पहुंचाया जाएगा। रथ पर लगे साउंड सिस्टम से महायज्ञ की महत्ता, धार्मिक महत्व एवं आयोजन की तिथियों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही समिति के पदाधिकारी आमजनों से संपर्क कर आयोजन में सहयोग का आग्रह करेंगे। श्रद्धालु एवं भक्त जिस भी प्रकार का सहयोग प्रदान करेंगे महायज्ञ समिति उसे सहर्ष स्वीकार करेगी।

लंबे समय बाद क्षेत्र में इतने बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर रहिवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी बस्तियों तक श्रद्धालु महायज्ञ में सहभागिता के लिए उत्सुक हैं। प्रचार रथ के गुजरने पर रहिवासियों द्वारा स्वागत किया गया साथ हीं महायज्ञ की सफलता की कामना की गयी।

प्रचार रथ रवानगी के मौके पर महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि 108 शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इस आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए हर वर्ग के सहयोग की आवश्यकता है। कहा गया कि प्रचार रथ पूरे अनुमंडल में भ्रमण कर हर घर तक महायज्ञ का निमंत्रण पहुंचाएगा।

इस अवसर पर महायज्ञ समिति के संजय कुमार, अजय कुमार सिंह, आशीष चक्रवर्ती, सूर्यकान्त त्रिपाठी, गोविंद यादव, पवन कुमार सिंह, देवनारायण यादव, सूर्यकांत त्रिपाठी, पवन नायक सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह आयोजन अविस्मरणीय बनेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *