प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के मंदिर टोला में एक दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ स्थल पर आयोजित एक दिवसीय यज्ञ कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ 6 जून को संपन्न हो गया।
इस अवसर पर गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न यज्ञ में आसपास के श्रद्धालू रहिवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा आमजनों को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना करते हुए कहा कि समाज की एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए इस प्रकार के आयोजनों का निरंतर होना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply