Advertisement

रेलवे क्वार्टर रहिवासी भाजपा नेता की धर्मपत्नी की मनाई गई पुण्यतिथि

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के करगली रेलवे क्वार्टर रहिवासी सह भाजपा नेता भाई प्रमोद सिंह की धर्मपत्नी कुन्ती देवी की 6 जून को पुण्यतिथि मनाई गई ।

इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य जनों ने भाजपा नेता के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर दिवंगत के व्यक्तित्व पर चर्चा कर उन्हें याद किया।

ज्ञात हो कि दिवंगत कुन्ती देवी नगर परिषद फुसरो के वार्ड क्रमांक 15 से चुनाव लड़ी थी। वे बेहद मिलनसार और खुश मिजाज स्वभाव की महिला थी। थोड़े ही समय की राजनीति में उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली थी।

श्रद्धांजलि समारोह के उपरांत उपस्थित जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद नीतू मिश्रा व सरोजिनी देवी, मजदूर नेता ओम शंकर सिंह, भाजपा नेता दिनेश सिंह, नवल किशोर सिंह, अभिषेक सिंह, अजीत सिंह, शंकर सिंहा, पंकज मिश्रा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *