रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में माराफारी थाना क्षेत्र में गश्ती दल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्टील प्लांट गेट के समीप एक संदिग्ध युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार बीते 3 जून की संध्या लगभग 6:15 बजे गश्ती के दौरान एक युवक पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान बीएस सिटी थाना क्षेत्र के दुन्दीबाग बाजार रहिवासी भोला साव के लगभग 26 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार गुप्त उर्फ गुड्डु के रूप में की गयी है।
बताया गया कि युवक की तलाशी के दौरान उसके पास से गांजा जैसी सामग्री की पांच पुड़िया बरामद की गई। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) की उपस्थिति में आरोपी की निशानदेही पर दुन्दीबाग बाजार स्थित एक गुमटी में छापेमारी की गई।
वहां से एक सफेद प्लास्टिक थैले में रखा करीब 700 ग्राम गांजा, दो डिब्बों में रखी 56 और 20 पीस नशीली सिगरेट, 4205 रुपये नकद तथा पारिस स्पेशल फ़िल्टर सिगरेट का एक डिब्बा बरामद किया गया। पुलिस ने सभी बरामद सामान को जप्त कर आरोपी के खिलाफ माराफारी थाना में 4 जून क़ो कांड संख्या 60/26 धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
![]()













Leave a Reply