Advertisement

 गोमियां नगर परिषद का होगा विघटन-पूर्व विधायक

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। गोमियां प्रखंड के हद में 8 पंचायत को मिलाकर बनने वाली नगर परिषद का विघटन किया जाएगा। उक्त बाते पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने 17 अक्टूबर को कही।
ज्ञात हो कि बीते दिनों गोमियां प्रखंड के 8 पंचायत की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुखियागण एवं समाजसेवियों ने पूर्व विधायक के समक्ष समस्याओं को रखा था। साथ ही कहा कि ऐसी बहुत सारी समस्याएं आज भी है, जिनका निराकरण बहुत ही आवश्यक है। पलायन का मुद्दा हो या पानी का , रोजगार का मुद्दा हो या बेरोजगारों का सभी ज्वलंत मुद्दों को मुखियागणों ने पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो के समक्ष रखा। पूर्व विधायक ने आश्वस्त किया कि हर हाल में गोमियां नगर परिषद का विघटन होगा। इस संबंध में आश्वस्त रहने को कहा।मौके पर मुखिया धनंजय सिंह, ललिता देवी, चंद्रदीप पासवान, शांति देवी, गीता देवी, पूर्व मुखिया बंटी उरांव, झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता अमित पासवान मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *