Advertisement

स्थापना दिवस को लेकर विमला फाउंडेशन की समीक्षा बैठक

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। गोमियां प्रखंड के हद में हजारी मोड़ स्थित मनोरंजन केंद्र में स्थापना दिवस को लेकर 15 अक्टूबर को विमला फाउंडेशन द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में फाउंडेशन के तमाम सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में विमला फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष राज कुमार मंडल ने संगठन के क्रियाकलापों और संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा की। जानकारी देते हुए बताया कि संगठन की स्थापना दिवस कार्यक्रम आगामी 18 अक्टूबर को दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। इस अवसर पर दिन 11 से 1 बजे तक खाद्य सामग्री वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। जबकि 3:30 बजे ललपनियाँ में महिलाओं के लिए सिलाई कढ़ाई सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा।
मौके पर फाउंडेशन के सचिव राजकुमार नायक, उपसचिव वासुदेव राम, सदस्य रघुनाथ प्रजापति, रामेश्वर साव, सूर्य देव, प्रदीप प्रजापति, कल्याणी देवी, सरिता कुमारी, समाजसेवी कुलदीप प्रजापति, जितेंद्र त्रिपाठी, शिव शंकर दुबे आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *