Advertisement

बेरमो उपचुनाव हेतु दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)(Bokaro)। बेरमो विधानसभा उपचुनाव हेतु निर्वाची पदाधिकारी बेरमो सह अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने 15 अक्टूबर को बताया कि नामांकन के छठे दिन राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी के पंकज प्रसाद एवं राईट टू रिकॉल पार्टी के सुजीत कुमार वर्णवाल ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
उक्त नामांकन पत्र अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार के कक्ष में दाखिल किया गया। इस तरह अबतक कुल ग्यारह प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं नामांकन प्रपत्र बिक्री के सातवें दिन कोई प्रपत्र की बिक्री नही हुई। उक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी बेरमो विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बेरमो विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रपत्र बिक्री के सातवें दिन तक कुल मिलाकर 16 प्रपत्र की बिक्री हुई है। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी बेरमो मनोज कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी छवि बाला बारला, गोमिया इंस्पेक्टर सुजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *