विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)(Bokaro)। गोमियां प्रखंड के हद में नक्सल प्रभावित पचमो हुरदाग में 14 अक्टूबर को समाजसेवी कौशल्या देवी ने जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया।
इस कोरोना काल में जहां लोग दाने-दाने को आज भी मोहताज हैं। कोविड-19 के प्रकोप से अभी तक लोग उबर नहीं पाए हैं। वहां अति उग्रवाद प्रभावित पचमो स्थित हुरदाग में संचालित सरस्वती जन वितरण प्रणाली दुकान में गोमियां विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो की धर्म पत्नी सह समाजसेवी कौशल्या देवी ने विधवा, असहाय, विकलांग, गरीब महिलाओं एवं पुरुषों के बीच प्रत्येक को पांच 5 किलो चावल का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि हर वक्त जनता की मदद के लिए वह हमेशा खड़ी रहेंगी। आजसू पार्टी ओबीसी जिला अध्यक्ष राम विलास प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष महेश महतो, पूर्व मुखिया तेज नारायण महतो, अर्जुन रजवार, उमेश कुमार महतो, मनोज राम इस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर आरती देवी, सुधन महतो, अनीता देवी, पंचम देवी, कौशल्या देवी, रंजीत प्रजापति आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply