Advertisement

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर दिव्यांग्जनो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एस.पी.सक्सेना/बोकारो (Bokaro)। बेरमो विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बोड़िया पंचायत में 10 अक्टूबर को दिव्यांग जागृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में दिव्यांग रमेश कुमार यादव एवं बूथ नंबर 28 से 33 तक के बीएलओ उपस्थित थे।
बोड़िया उत्तरी पंचायत के गायत्री ज्ञान मंदिर प्रांगण में आयोजित दिव्यांग जागृति कार्यक्रम में उपस्थित बीएलओ आदि ने मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित हेतु जागरूक करने की रणनीति बनाया। दिव्यांग रमेश कुमार यादव ने सभी बीएलओ से कहा कि दिव्यांग एवं 80 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने एवं ले जाने हेतु वाहन की व्यवस्था प्रशासन स्तर पर किये जाने से मतदान का प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी मतदाताओं को जागरूक करने हेतु ग्रामसभा करें।
बैठक के दौरान पंचायत की आँगनबाड़ी सेविका शीला देवी, पुष्पा कुमारी, पूनम देवी, मालती देवी, पुष्पा कुमारी, लीना, रहिवासी वयोवृद्ध महिला लालपती देवी, सुधीर कुमार पांडेय, संजीता कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *