Advertisement

बार काउंसिल सदस्य निर्वाचित होने पर मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव का तेनुघाट में स्वागत

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो के अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव का झारखंड स्टेट बार काउंसिल सदस्य पद पर निर्वाचित होने के बाद वे 22 अप्रैल को जिला के हद में तेनुघाट पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने उन्हें गर्म जोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर तेनुघाट सीरिस्ता में आयोजित सम्मान समारोह में अधिवक्ताओं ने काउंसिल सदस्य अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव को बुके (पुष्प गुच्छ) व् माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि काउंसिल सदस्य श्रीवास्तव बोकारो में प्रैक्टिस करते हैं। झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026-2031 में शानदार जीत दर्ज करने के बाद वे तेनुघाट पहुंचे थे। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि बोकारो जिला के अधिवक्ता की जीत पूरे झारखंड के वकील समुदाय के लिए गर्व की बात है। अधिवक्ता जनार्दन प्रसाद ने कहा कि श्रीवास्तव लगातार बार काउंसिल के सदस्य के रूप में जीत दर्ज किया, यह दर्शाता है कि वे अधिवक्ताओं के हितों को लेकर सजग हैं।

इसलिए उन्हें चुन कर बार काउंसिल में भेजा गया है कि वह फिर अधिवक्ता हित मे काम करें। उन्होंने विश्वास जताया कि काउंसिल सदस्य श्रीवास्तव बार काउंसिल में अधिवक्ताओं के हितों, न्याय व्यवस्था और पेशेवर मुद्दों पर मजबूती से काम करेंगे। मौके पर काउंसिल सदस्य श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी में वे वकीलों के अधिकारों की रक्षा और न्यायपालिका को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

स्वागत करनेवालो में व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के वरीय अधिवक्ता मदन गोपाल वर्मा, राम विश्वास महथा, अरुण कुमार सिन्हा, विजय कुमार बबन, वकील महतो, मनबोध कुमार डे, अशोक कुमार डे, अजीत कुमार लाल, सुभाष कटरियार, बीरेंद्र प्रसाद, रमेंद्र कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, वेंकट हरि विश्वनाथन, शंकर ठाकुर, बैद्यनाथ शर्मा, विनोद कुमार गुप्ता, पी सी दास, रवींद्र नाथ बोस, हरे कृष्णा सिंह, रतन कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, बीरेंद्र कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार सिन्हा, उमेश प्रसाद, रोहित पराशर, तेजू करमाली, कुंदन कुमार सिन्हा, सरवर, कृष्णा कुमार सहित अन्य अधिवक्तागण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *