युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। जयराजी फिल्म्स इंटरनेशनल एवं आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी व आर्या डिजिटल ओटीटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म बॉर्डर पार सजनी हमार पांच भाषाओं में रिलीज की जायेगी। यह भोजपुरी सहित हिंदी, तमिल, तेलुगु और बंगला भाषा में भी दर्शक देख सकेंगे।
जानकारी के अनुसार फिल्म बॉर्डर पार सजनी हमार का ट्रेलर रिलीज है, जो यूट्यूब एवं ओटीटी पर देखा जा सकता है।
उक्त जानकारी आर्या ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि फिल्म में मुख्य नायक विशाल सिंह एवं प्रमोद यादव प्रेमी हैं। जबकि, नायिका अनु उपाध्याय, शिखा मिश्रा एवं तृषा खान हैं। अन्य सहयोगी कलाकार राजू सिंह माही, हीरा यादव, महेश आचार्या एवं अन्य हैं। फिल्म की कहानी मनोरंजन और पारिवारिक हैं। जिसमें भरपूर एक्शन, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा एवं रोमांस हैं। ट्रेलर देख कर दर्शकों को फिल्म का अनुमान हो जायेगा।
फिल्म के निर्माता साधना सिंह एवं निर्देशक रितेश ठाकुर हैं।
![]()













Leave a Reply