Advertisement

ढोरी में विधायक ने किया सिंटेक्स एवं महिला व् पुरुष स्नान घर निर्माण का शिलान्यास

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बेरमो विधायक ने 21 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 स्थित प्राथमिक विद्यालय ढोरी बस्ती सौतारडीह के समीप डीप बोरिंग के समीप विधायक मद से बनने वाले पुरुष/ महिला स्नान घर निर्माण का शिलान्यास किया।

इस मौके पर वार्ड पार्षद विलासी देवी ने ढोरी बस्ती और सौतारडीह में बिजली और नाली की समस्या को लेकर विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को ज्ञापन सौंपा।
मौके पर मुख्य रूप से फुसरो नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मला देवी, वार्ड पार्षद विलासी देवी, कांग्रेस के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, राजू दिगार, मो. रिजवान क्रांतिकारी, ललन रवानी, प्रदीप महतो, युगल महतो, दिलीप सोनी, नसीम टुन्नू, परशुराम महतो, विक्रम शर्मा, बीरू गिरि, मुकेश कर्मकार, बृजेश महतो, नारायण महतो, मुंद्रिका विश्वकर्मा, विजय वर्मा, दिनेश सोनी सहित काफी संख्या में पुरुष महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *