विद्यालय के 55 से अधिक विद्यार्थियों ने एडवांस्ड के लिए किया क्वालीफाई
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन)- 2026 के दूसरे व अंतिम सत्र का परिणाम बीते 20 अप्रैल की देर शाम जारी कर दिया गया।
दूसरे सेशन में भी डीपीएस बोकारो के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दमखम बरकरार रखा और जिले में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का परचम लहराया। समाचार लिखे जाने तक प्राप्त परिणाम के अनुसार, एनटीए द्वारा निर्धारित कट-ऑफ व अन्य मापदंडों के तहत विद्यालय के 55 से अधिक विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया। विद्यालय के मेधावी छात्र कुमार अनमोल ने 99.729 परसेंटाइल के साथ स्कूल में अव्वल स्थान प्राप्त किया। वहीं, 99.347 परसेंटाइल लाकर रितन्मय मिश्रा दूसरे, तो 99.276 परसेंटाइल के साथ आदित्य मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।
खबर लिखे जाने तक जिन विद्यार्थियों ने आगामी मई महीने में होने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया है, उनमें मुख्य रूप से कुमार अनमोल (99.729), रितन्मय मिश्रा (99.347), आदित्य मिश्रा (99.276), अनुज (99.236), सुदीप लायक (99.213), रिद्धिम गुप्ता (98.89), अमन राज अमन (98.34), साई शुभम साहु (98.33), आसित कुमार (98.31), आदित्य राज (98.27), सैयद अरहम अशरफ (97.93), आयुष सुमन (97.78), निलेश आनंद (97.71), सिद्धांत शर्मा (97.53), प्रेम राज (96.79), ध्रुव सत्यम (96.62), सात्विक अवि (96.60), सत्यम राज (95.97), आदित्य प्रताप सिंह (95.92), आयुष केशरी (95.73), तनिष्क यश (95.28), आयुष कुमार (94.70), यशार्थ गौतम (94.64), अमनजीत राज (94.58), नवदीप अग्रवाल (94.58), प्रियांशु शेखर (94.56), अक्षित आनंद राठौर (94.48), अंबर मुस्तफा (94.30), अभिनव सिंह (94.01), मयंक (93.78) और सूर्यांश केशव (93.77) के नाम शामिल हैं।
इनके अलावा अपनी अलग-अलग श्रेणियों में क्रांति कृष महतो, लोकेश नंदन, अभिनव अग्रवाल, आदित्य भक्ता, सूरज कुमार झा, अंशुल उत्कर्ष, पीयूष कुमार, ऋत्विक आनंद, अंजलि सिंह, शुभम कुमार, आनंद कुमार, रिचा सिंह, नमन राज, युवराज गुप्ता, मंथन, प्रसन्न कुमार, तन्मय शाही सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया।
डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ ए. एस. गंगवार ने अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की इस उत्कृष्ट सफलता पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों की मेहनत व लगन का सुखद प्रतिफल है। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं को साधुवाद देते हुए जेईई एडवांस्ड में भी उनके बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई और इसके लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि जेईई मेन की परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की गई थीं। पहला सत्र 21 से 29 जनवरी के बीच हुआ था, जबकि दूसरा सत्र 2 से 8 अप्रैल की अवधि में संपन्न हुआ था। बोकारो में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहला सेंटर चिकसिया (चास) में डॉ एस. राधाकृष्णन बीएड कॉलेज के समीप बोकारो एजुकेशन ट्रस्ट कैंपस स्थित अल्फा आईसीटी सेंटर तथा दूसरा ग्वालाडीह मोड़, पुरुलिया रोड चास स्थित क्रिसेन्ट लैब्स (क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल के निकट) बनाया गया था।
![]()













Leave a Reply