रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। जेईई मेन परीक्षा के सेशन वन और सेशन टू के संयुक्त परिणाम में बोकारो के सेक्टर चार ई स्थित मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल के छात्र इशान गुप्ता ने 99.2 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और पूरे बोकारो का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इशान की इस सफलता पर उनकी माता नीलम गुप्ता और पिता नरेश कुमार गुप्ता ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग से ही यह संभव हो सका। विद्यालय के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने कहा कि यह गौरवान्वित करने वाला पल छात्रों के कठिन परिश्रम और अथक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां सामूहिक समर्पण का नतीजा होती हैं।
सचिव दिलीप कुमार झा ने छात्र और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों ने विशेष कक्षाओं और निरंतर अभ्यास के माध्यम से छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया। उन्होंने सभी शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट किया। प्राचार्य अमर प्रसाद और उप प्राचार्य देव दुलाल मित्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को न केवल सफलता की राह दिखा रहे हैं, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों से लड़ने के लिए भी तैयार कर रहे हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। ईशान के इस सफलता पर पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल है और सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
![]()













Leave a Reply