भीषण गर्मी में 6 घंटे लाइन के बाद मिलता है पानी, ग्रामीणों ने सुनाई अपनी पीड़ा
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर नाइन स्थित जोशी कॉलोनी में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने 21 अप्रैल को भाजपा नेता विवेक सिंह पहुंचे। इस दौरान स्थानीय रहिवासियों ने चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में पानी के लिए हो रही भारी परेशानियों को भाजपा नेता से साझा किया।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पानी के लिए कई किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है। साथ हीं लगभग 6 घंटे तक लाइन में खड़े रहने के बाद ही पानी मिल पाता है। इस समस्या से खासकर महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
रहिवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेता सिंह ने मौके पर ही जोशी कॉलोनी में पानी की टंकी स्थापित कराने की घोषणा की।
उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस दिशा में ठोस पहल कर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। भाजपा नेता विवेक सिंह के इस आश्वासन से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और रहिवासियों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही उन्हें पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
![]()













Leave a Reply