Advertisement

खैराचातर हरिमंदिर में राधा-कृष्ण प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा, भव्य झांकी ने मोहा सबका मन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड अंतर्गत सार्वजनिक हरिमंदिर खैराचातर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन 21 अप्रैल को भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर भगवान राधा-कृष्ण की नई प्रतिमा की स्थापना के साथ भव्य झांकी का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।

इस अवसर पर ​नगर भ्रमण और आकर्षक झांकी निकाली गयी, जिसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ​अनुष्ठान के तीसरे दिन ग्रामीण बच्चों ने राधा, कृष्ण और वासुदेव का रूप धरकर नगर भ्रमण किया। यह भव्य झांकी खैराचातर मेन रोड और पुरुलिया रोड होते मंदिर पहुंची। ढोल-नगाड़ों और राधे-कृष्ण के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान भक्तों ने भक्ति रस में सराबोर होकर नृत्य किया और भगवान के नए विग्रह के दर्शन किए।

​मूर्ति स्थापना के मुख्य कर्ता मयंक कुमार जायसवाल, कुमार गौरव और संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों से चल रहे इस अनुष्ठान का आज समापन हुआ। दोपहर में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

कहा गया कि यह इस क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि ऐतिहासिक हरिमंदिर में नई प्रतिमा की स्थापना अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। बताया जाता है कि ​धार्मिक कार्यक्रम की पूर्णाहुति के उपरांत रात्रि में भव्य भजन संध्या और जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया।

​इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अमरेश कुमार, हीरालाल जायसवाल, रंजन जायसवाल, राजीव रंजन, सर्वेश्वर जायसवाल, सतीश जायसवाल, चितरंजन जायसवाल, मनीष जायसवाल, अमर जायसवाल, प्रभात जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, जयंत जायसवाल, विपिन जायसवाल, रणधीर जायसवाल, संदीप जयसवाल, राजेश जायसवाल, पुरुषोत्तम जायसवाल, अभय कुमार, आनंद जायसवाल के साथ-साथ महिला शक्ति के रूप में लेना कुमारी, सारिका कुमारी, बबीता जायसवाल, निशा जयसवाल एवं अन्य ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *