Advertisement

हरलाडीह में डायरिया जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड उपर घाट के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरलाडीह में बीते 20 अप्रैल को डायरिया जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल के डॉ रीतांकर चक्रबर्ती ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के दौरान विशेष रूप से बढ़ती गर्मी और दूषित खान-पान से होने वाले डायरिया (दस्त) की रोकथाम पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ चक्रबर्ती ने बच्चों और ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए हाथ धोने के सही तरीकों और उबले हुए पानी के सेवन की सलाह दी। शिविर में कुल 78 छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच की गई।

परीक्षण के उपरांत आवश्यकतानुसार विटामिन और आयरन की गोलियां तथा जरूरी प्राथमिक चिकित्सा से जुड़ी दवाएं वितरित की गईं, साथ ही ओआरएस के पैकेट और स्वच्छता किट की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से मो. कलीम अंसारी, गौतम मंडल, जीवाधन महतो सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, डीवीसी के स्वास्थ्य कर्मी और कई गणमान्य ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *