Advertisement

बोकारो के वरिष्ठ अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव बने स्टेट बार काउंसिल सदस्य

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय (2026-31) चुनाव में बोकारो के प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ता मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव को सदस्य पद पर निर्वाचित किया गया है। हाल ही में घोषित परिणामों में बोकारो जिला बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता श्रीवास्तव ने सफलता हासिल की है।

उनकी इस उपलब्धि पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स की ओर से 21 अप्रैल को बोकारो में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल काउंसिल सदस्य अधिवक्ता रणजीत गिरि ने श्रीवास्तव को पुष्प गुच्छ (गुलदस्ता) भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
समारोह में स्थानीय अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही। वहीं अधिवक्ता रणजीत गिरि ने कहा कि मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव का बार काउंसिल में निर्वाचन झारखंड के वकीलों के हितों की रक्षा और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कहा कि श्रीवास्तव बोकारो जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव रह चुके हैं और लंबे समय से कानूनी क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। उनकी जीत पर बोकारो के अधिवक्ताओं ने भी खुशी जताई और उन्हें साधुवाद दी।
ज्ञात हो कि, यह निर्वाचन झारखंड बार काउंसिल के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है, जिसमें अनुभवी अधिवक्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिवक्ता गिरि ने सम्मान समारोह के दौरान कहा कि मृत्युंजयजी का चयन पूरे बोकारो बार के लिए गर्व की बात है। वे न केवल एक अच्छे वकील हैं, बल्कि समाज और वकील समुदाय के प्रति समर्पित भी हैं।

समारोह में राम सिंघासन राम, बासुदेव पांडेय, फटीक चंद्र सिंह, रंजन कुमार मिश्रा, अशोक ठाकुर, राजेश कुमार दुबे, चंद्रदीप कुमार, भाई संजय कुमार, दीपिका कुमारी, कुमारी सीता सती, रिंकू कुमारी, वंशिका सहाय, हसनैन आलम, संजीत कुमार सिंह, अखिलेश कुमार, सुनील चांडक, संजय कुमार प्रसाद, जे पी चौधरी, विभा कुमारी, राणा प्रताप शर्मा, पंकज दराद, संजीव अखौरी, दिलीप चौधरी, धनजी चौधरी आदि अधिवक्ताओं ने मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बार काउंसिल में उनके योगदान की सराहना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *