यशोदा अस्पताल के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ कश्यप व्यास देंगे सेवा
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड स्थित सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल गांधीनगर में 22 अप्रैल को प्रात: 9 बजे से नि:शुल्क हृदय रोग संबंधी चिकित्सीय शिविर (कार्डियक क्लिनिक) का आयोजन किया जा रहा है। इस चिकित्सीय शिविर में यशोदा अस्पताल हैदराबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ कश्यप व्यास (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट) हृदय रोग से ग्रसित मरीजों की जाँच करेंगे। साथ हीं मरीजों को चिकित्सीय सलाह देंगे।
सीसीएल के जनसंपर्क विभाग द्वारा 21 अप्रैल को जारी विज्ञप्ति के अनुसार गांधीनगर अस्पताल में आयोजित शिविर में हृदय रोग से ग्रसित सभी मरीज इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठा सकते हैं। कहा गया कि मरीज के पास यदि पुराने ईलाज की रिर्पोट/जाँच के पेपर हों तो उसे अवश्य अपने साथ लाये।
बताया गया कि सीसीएल द्वारा नियमित तौर पर देश के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों को आमंत्रित कर विभिन्न बीमारियों से संबंधित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। उक्त शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के अत्याधुनिक ईलाज की सुविधा उनके घर के निकट ही प्राप्त हो सके तथा इससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लाभान्वित हो सके।
![]()













Leave a Reply