महिलाओं द्वारा सैकड़ों राहगीरों के बीच पेय पदार्थों का वितरण
एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। देश के महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की अनुशंगी इकाई सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) एवं अर्पिता महिला मंडल के सौजन्य से 21 अप्रैल को शुद्ध शीतल पेय जल केंद्र का सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस रांची के मुख्य द्वार पर विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह, उप-अध्यक्षा इंदु मिश्रा, रीता तिवारी एवं मंडल की अन्य सदस्यगण उपस्थित रहीं। इस पेजयल केंद्र में सभी के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। भीषण गर्मी के इस दौर में ठंडा पेयजल खासकर राहगीरों के सुखते होठो को एक बड़ी राहत और सुकून भरी खबर है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा सहित सभी सदस्यगणों ने महिला कर्मियों, सुरक्षा में तैनात जवानों, ट्रैफिक पुलिस, स्कूली बच्चों, सफाई कर्मियों एवं अन्य हितधारकों तथा सैकड़ों राहगीरों के बीच ठंडा पेयजल, मिठाई, छाछ एवं शिकंजी का वितरण किया।

सीसीएल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार उद्घाटन के उपरांत अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में शुद्ध एवं शीतल पेयजल की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। अर्पिता महिला मंडल सदैव समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी इस प्रकार की पहल जारी रहेगी। प्याऊ उद्घाटन कार्यक्रम में सीसीएल मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply