प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। भूमि संबंधी विवाद को लेकर इंसाफ के लिए दो बच्चों के साथ अंचल कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालिन भूख हड़ताल पर महिला बैठी है। अंचल अधिकारी ने न्याय का भरोसा दिया है।
बोकारो जिला के हद में गोमिया अंचल में भू-माफियाओं के आतंक का मामला सामने आया है। अंचल कार्यालय गोमिया के बाहर 21 अप्रैल को रेखा देवी नाम की महिला अपने दो बच्चों के साथ तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप में धरने पर बैठ गई। महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।
भूख हड़ताल पर बैठी रेखा देवी ने बताया कि उसके गोतिया ने उसके हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री कर दी है। इसके एवज में पति रमेश प्रसाद को विनोद कुमार एवं रणधीर राय के द्वारा करीब 60 लाख रुपये के तीन चेक दिए गए, लेकिन उन चेकों से एक भी पैसा नहीं निकला है। पीड़िता का कहना है कि उन्हें चेक का पैसा नहीं, बल्कि उनकी जमीन वापस चाहिए।
इस बावत गोमिया के अंचल अधिकारी (सीओ) आफताब आलम ने कहा कि पीड़िता के साथ जमीन को लेकर उसके गोतिया के बीच विवाद है। कहा कि मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी और महिला को न्याय दिलाया जाएगा।
वही दूसरा पक्ष के विनोद कुमार ने इस संबंध में बताया कि उन्होंने रमेश प्रसाद के गोतिया से जमीन ली है।
पैसे की बात को लेकर उन्होंने कहा कि वह पैसा गोतिया ने उनके माध्यम से दिया है। विनोद ने कहा कि अगर उनके साथ अन्याय होता है तो वह भी आने वाले दिनों में धरने पर बैठेंगे।
मामले को लेकर स्थानीय रहिवासियों का कहना है कि भूमाफियाओं द्वारा गोमिया में जमीन की खरीद-बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है और इसमें कई गरीब परिवार पीस रहे हैं।
![]()













Leave a Reply