Advertisement

अनुमंडल न्यायालय के नए भवन का भूमि पूजन 24 को, मुख्य न्यायाधीश करेंगे शिलान्यास

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के नए भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। आगामी 24 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे भव्य समारोह के बीच भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस परियोजना का शिलान्यास पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू द्वारा किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय भवन निर्माण कार्य और आयोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों का एक दल कार्यस्थल पर पहुंचा। इस टीम में कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग मुकेश कुमार के अलावा इसी विभाग के कनीय अभियंता विवेक, सरयुग गौतम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल सिंह गौतम,​ सोनपुर अनुमंडल अधिवक्ता संघ महासचिव अभय कुमार सिंह शामिल थे।

​अधिकारियों ने भूमि पूजन के लिए बन रहे पंडाल और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। कहा गया कि ​समारोह को भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर निर्माण कार्य चल रहा है। सरयुग गौतम कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सबलपुर बभन टोली रहिवासी एवं झारखंड की राजधानी रांची के प्रमुख समाज सेवी अनिल सिंह गौतम ने मौके पर बताया कि भूमि पूजन के निमित्त 30,000 वर्ग फुट में फैला विशाल पंडाल आकर्षण के केंद्र होंगे।

स्टेज, ग्रीन रूम, वीआईपी एवं सामान्य बैठक की व्यवस्था की जा रही है। सजावट भव्य फूलों का मुख्य द्वार और लाल कालीन (रेड कार्पेट) आदि के साथ – साथ एक दर्जन से अधिक साउंड सिस्टम, पोडियम और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जा रही है। सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर टावर एसी और कूलर का विशेष प्रबंध किया जा रहा है। ​पूरे परिसर और कोर्ट की बाउंड्री वॉल को विशेष लाइटों से सजाया जा रहा है।

विदित हो कि सारण जिला प्रशासन और न्यायिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रतिदिन कार्यों की प्रगति की निगरानी कर रहे हैं, ताकि आयोजन निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस नए भवन के निर्माण से सोनपुर अनुमंडल में न्यायिक प्रक्रियाओं में तेजी आएगी और अधिवक्ताओं व वादकारियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *