अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के हद में सोनपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा बीते 20 अप्रैल को रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में व्यापक स्तर पर मेगा टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में वाणिज्य टीमों ने इस समन्वित कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसके परिणाम बेहद उत्साहजनक रहे।
इस अभियान में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करते कुल 2,962 आरोपी पकड़े गए, जिनसे कुल राजस्व वसूली ₹21,35,894 किया गया।bरेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील किया है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। बिना टिकट यात्रा करना न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि यह रेलवे की सेवाओं को भी प्रभावित करता है। सोनपुर रेल मंडल द्वारा 21 अप्रैल को दी गई जानकारी के अनुसार, राजस्व क्षति को रोकने और उचित टिकट धारकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के सघन जांच अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। कहा गया कि रेलवे की विशेष टीमें मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर पैनी नजर रख रही है।
![]()













Leave a Reply