Advertisement

एसआइआर से पूर्व तैयारियों को ले डीसी सख्त, समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में 20 अप्रैल को आयोजित समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने निर्वाचन कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।

जानकारी के अनुसार समीक्षा क्रम में उन्होंने प्रस्तावित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआइआर) से पूर्व की जा रही तैयारियों का आकलन करते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में सभी निर्वाची निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ), जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में डीईओ सह डीसी ने निर्देश दिया कि सभी ईआरओ एवं एईआरओ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की सूची तैयार कराएं। साथ ही जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को सभी दलों के जिलाध्यक्षों के साथ शीघ्र बैठक सुनिश्चित करने को कहा, जिससे पारदर्शिता और विश्वास बढ़े। उन्होंने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को एएसडीडी सूची का शत-प्रतिशत सत्यापन करने का निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता सर्वोपरि है। ईआरओ और एईआरओ को भी रेंडम सत्यापन करने को कहा गया। बैठक में एसईआर को लेकर मैपिंग, नजरी नक्शा, स्टिकर लगाने और मतदाता सूची अद्यतन कार्यों की समीक्षा करते हुए नियमित मासिक समीक्षा बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *