Advertisement

उत्क्रमित प्रार्थमिक विद्यालय लिपिंगडीह में विद्यार्थियों के बीच ड्रेस का वितरण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में प्रखंड पेटरवार के उलगड्डा पंचायत टोला कटहलटांड के उत्क्रमित प्रार्थमिक विद्यालय लिपिंगडीह में 20 अप्रैल को ड्रेस वितरण का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राओं के बीच झारखंड सरकार के आदेशानुसार वर्ग पहला एवं दूसरा के बीच पोशाक (ड्रेस) का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्र के समाजसेवी सह वार्ड 3 के सदस्य सेवा गंझु उपस्थित थे।उनके द्वारा विद्यालय के छात्रों के बीच ड्रेस का वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक खुबलाल सिंह एवं सहयोगी शिक्षक गणेश मांझी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *