रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर मेन रोड स्थित सार्वजनिक हरि मंदिर में राधा कृष्ण प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान 19 अप्रैल से प्रारंभ किया गया।
इस दौरान हरे रामा, हरे कृष्ण के जयकारा के साथ हरि मंदिर प्रांगण से मेंन रोड, पुरुलिया रोड होते हुए बाबू बांध तक ग्रामीण महिलाओं तथा श्रद्धालू युवतियों ने कलश यात्रा में भाग लिया। तालाब में कलश में जल भरकर पुनः भ्रमण कर मंदिर पहुंची।

कार्यक्रम आयोजन समिति के संजय कुमार, कुमार गौरव तथा कुमार मयंक ने बताया कि इस तीन दिवसीय अनुष्ठान के दौरान रात्रि में भक्ति जागरण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कहा कि काशी विश्वनाथ से पधारे आचार्य दीपक मिश्रा, रामावतार पांडेय, विनय मिश्रा के द्वारा 19 अप्रैल को मंदिर में दिन भर अनुष्ठान का आयोजन किया गया। दोपहर को भक्तों के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से कार्यक्रम आयोजन को लेकर लगातार तैयारी की जा रही थी। आज से प्रारंभ अनुष्ठान आगामी 21 अप्रैल को राधा कृष्ण प्रतिमा के साथ भव्य झांकी के माध्यम से नगर भ्रमण के बाद मंदिर में स्थापित की जाएगी। प्रतिदिन रात्रि को जागरण तथा अनुष्ठान का आयोजन के साथ-साथ भंडारे का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि इस पुराने मंदिर की स्थापना स्वर्गीय गौरी भगत तथा स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा किया गया था। कलश यात्रा के दौरान स्थानीय ग्रामीण अमरेश कुमार जायसवाल, श्याम प्रकाश जायसवाल, गौतम सागर, अमर कुमार जायसवाल, सुबोध कुमार जायसवाल, सतीश कुमार जायसवाल ,चितरंजन जायसवाल, मनीष जायसवाल, रूपेश कुमार, उज्वल कुमार, बबीता जायसवाल, कल्याणी सागर, लीना जायसवाल, नीरा जायसवाल आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply