प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला केहदो में पेटरवार थाना क्षेत्र के तेनु मार्ग पेटरवार आई अस्पताल के निकट 19 अप्रैल को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गयी।
बताया जाता है कि लगभग 7:30 बजे एक अज्ञात बलोरो ने पेटरवार प्रखंड के हद में सदमा कला पंचायत ग्राम चंद्रपुर रहिवासी छत्रु महतो के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वे 60 वर्ष के थे।
बताया जाता है कि पेटरवार बाजार टांड़ से वे अपने घर साइकिल से जा रहे थे। तेनुघाट से पेटरवार की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के द्वारा पेटरवार थाना को सुचना दी गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के सहयोग से गस्ती कर रहे पीसीआर वैन में पुलिस बल द्वारा पेटरवार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
जहां डॉ शालनी द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिये रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। वही डॉ ने बताया की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, घायल के माथे में गहरी चोट है। वही हाथ और पैर टूटे है। सूचनानुसार 108 एंबुलेंस से रिम्स ले जाते समय रास्ते में हीं उनकी मौत हो गई। शव को वापस पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया। पेटरवार पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर 19 अप्रैल को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार अंम्बागढ़ा तट पर किया गया।
![]()













Leave a Reply