Advertisement

फुसरो मे जीवन जयोति होम्योपैथिक क्लिनिक का उद्धाटन

होम्योपैथिक एक स्थाई इलाज प्रक्रिया है-डाॅ ज्योति रंजन

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के न्यू रोड फुसरो मे ए बी सिंह पेट्रोल पंप के समीप जीवन जयोति होम्यो पैथिक क्लिनिक का 19 अप्रैल को उद्धाटन फीता काटकर किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

इस अवसर पर डाॅ ज्योति रंजन और डाॅ आशीष रंजन ने कहा कि इस होम्योपैथिक क्लीनिक में प्रत्येक रविवार को गरीबों के लिए हीमोग्लोबिन व शूगर का निःशुल्क जांच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक एक स्थाई इलाज प्रक्रिया है। जिस तरह आज के समय में इंसान तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं और एलोपैथ की दवा खाकर खुद साइड इफेक्ट का शिकार हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में होम्योपैथी डलाज एक अच्छा विकल्प होगा।

उद्घाटन के मौके पर सहायक मैनेजर माइनिंग आशीष रंजन, वार्ड पार्षद रमेश स्वर्णकार, आराध्या मेडिकल हाॅल के प्रोपराइटर रोशन सिंह, मजदूर नेता महारुद्र सिंह सहित समाजसेवी चुन्नू सिंह, शक्ति सिंह, प्रशांत सिंह, लुडु शर्मा, राजेश कुमार, इंदु कुमारी, सुधीर यादव, किशोर यादव, धर्मेंद्र मांझी आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *