Advertisement

विद्युत एवं यांत्रिक विभाग द्वारा संडे कटौती के विरोध में प्रदर्शन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह कोलियरी उत्खनन विभाग कार्यालय के समक्ष 19 अप्रैल को मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नेतृत्व इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) सीसीएल रीजनल सह कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार जारंगडीह कोलियरी परियोजना के विद्युत एवं यांत्रिक (ईएंडएम) विभाग के मजदूरों ने प्रबंधन द्वारा संडे कटौती का विरोध किया। यहां मजदूरों का समर्थन सीसीएल रीजनल कमेटी के सचिव वरुण कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ईएंडएम विभाग के मजदूरों से प्रबंधन जरूरत पड़ने पर 8 घंटे के बजाय 12-12 घंटे काम लेती है, लेकिन रविवार के दिन उन्हें बैठा दिया जाता है। इसलिए सारे मजदूरों ने निर्णय लिया है कि वे नियमानुसार 26 दिन ही काम करेंगे। मजदूरों ने प्रबंधन के दोहरी नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा संडे का बहिष्कार करते हुए वापस चले गए।

विरोध प्रदर्शन में आरसीएमएस रीजनल सचिव सिंह के अलावा अशोक कुमार ओझा, सेवा मंडल, रामचंद्र मंडल, छोटन यादव, खेमन महतो, नंदलाल मंडल, कैलाश महतो, बाले गोप, अशोक, डूमर मंडल, गुलाब चंद्र मांझी तथा अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *